खेत से पानी निकालने के विवाद में दो गुटों में संघर्ष
शाहजहांपुर : ग्राम पंथी में खेत से पानी निकालने के विवाद में दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। पहले तो ज
शाहजहांपुर : ग्राम पंथी में खेत से पानी निकालने के विवाद में दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। पहले तो जमकर लाठी-डंडे चले फिर पत्थरबाजी हो गई। इसमें सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मामले में दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर दिया गया है।
ग्राम पंथी के विमलेश और वासुदेव का खेत एक दूसरे से लगा हुआ है। सोमवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे दोनों पक्षों के लोग खेत में ¨सचाई कर रहे थे। तभी खेत से पानी निकालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इतने में दोनों ओर से हथियारों से लैस होकर कई लोग आ गए। गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद करीब आधे घंटें तक पत्थरबाजी होती रही। इसमें रामपाल, गुरुदेव, कमला, सुरेंद्र, विमलेश घायल हो गए। सूचना पर हल्का दारोगा महिपाल ¨सह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सख्ती करके हमलावरों को रोक लिया। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जबकि दो आरोपी वासुदेव और राकेश मौके से ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले में वासुदेव की ओर से विमलेश, राकेश, सुरेंद्र और पप्पू व विमलेश की ओर से रामपाल, दुर्वेश, वासुदेव और गुरुदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।