ट्यूबवेल के हौद में युवक की डूबकर मौत
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : सेहारामऊ दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार को सरकारी ट्यूबवेल पर नहाने के लिए
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : सेहारामऊ दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार को सरकारी ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गया। उसने हौद में छलांग लगा दी और डूब गया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुवायां क्षेत्र में आंधी के दौरान बाइक समेत व्यक्ति शारदा नहर में गिर गया था। उसका शव तीसरे दिन नहर में उतराता हुआ मिला। जबकि उसकी बाइक नहर में रविवार को मिल गयी थी।
कस्बा सेहरामऊ दक्षिणी निवासी 22 वर्षीय रजत कुमार पुत्र मुन्ना लाल सोमवार की सुबह दस बजे गांव के बच्चों के साथ् सरकारी टयूबवेल पर नहाने के लिए गया था। उस समय टयूबवेल चल रहा था। वह लोगों के साथ सरकारी टयूबवेल के हौद में नहाने लगा। उसने हौद के ऊपर से छलांग लगायी और हौद की दीवार उसके चेहरे पर टकरायी। वह पानी में डूब गया। उसके साथियों ने घर पर जाकर बताया कि रजत कुमार पानी के हौद में डूब गया है। मुन्ना लाल गांव वाले के साथ सरकारी टयूबवेल पर आए और हौद से उसका बाहर निकाला। परिवार वाले दोपहर को उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पानी के हौद में कूदा था तो उसके नाक पर चोट लग गयी थ्री। उसके पिता ने बताया कि उसका पुत्र ने कक्षा 12 की परीक्षा दी थी और इस बार फेल हो गया था। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व नेहा पत्नी निवासी बिजगवां थाना शाहाबाद जिला हरदोई के साथ हुई थी। उसकी कोई औलाद नहीं थी। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता ने बताया कि उसका पुत्र सरकारी टयूबवेल पर नहाने गया था और पानी में डूबकर उसकी मौत हा गयी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव जठियापुर खुर्द निवासी 32 वर्षीय राजकुमार 28 मई की रात आठ बजे अपने बहनोई रामनिवास के घर ¨सधौली थाना क्षेत्र के गांव नौगंवा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान आंधी-बारिश आ गयी और वह उस समय नवाबपुर पुल पर था। वह आधी के झोके से बाइक समेत शारदा नहर में गिर गया। उसके भाई अखिलेश कुमार ने रविवार की सुबह पता किया कि वह नौगवां गांव नहीं पहुंचा था। परिवार वाले राजकुमार की तलाश में निकले तो नवाबपुर पुल के निकट लोगों ने बताया कि बाइक समेत नहर में गिर गया था। परिवार वालों ने बाइक की तलाश की तो नहर में रविवार को उसकी बाइक मिल गयी। लेकिन उसका शव नहीं मिला था। परिवार वाले राजकुमार का शव नहर में तलाश कर रहे थे। नवाबपुर पुल से आधा किलोमीटर दूर उसका शव सोमवार की सुबह दस बजे उतराता हुआ मिला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया।