Move to Jagran APP

सख्ती : नो एंट्री में पकड़े गए आधा दर्जन

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : नियमों की अनदेखी कर वाहन दौड़ा रहे लोगों की शहर में शामत रही। वाहन चे¨क

By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 12:35 AM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 12:35 AM (IST)
सख्ती : नो एंट्री में पकड़े गए आधा दर्जन

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : नियमों की अनदेखी कर वाहन दौड़ा रहे लोगों की शहर में शामत रही। वाहन चे¨कग अभियान में 73 वाहनों का चालान हुआ, जिसमें आधा दर्जन नो एंट्री क्षेत्र में पकड़े गए। सड़क पर पुलिस की सख्ती से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने जिले में वाहन चे¨कग अभियान चलाया। सिटी में ट्रैफिक पुलिस, सदर-बाजार थाना, चौकी कोतवाली की पुलिस तिराहे-चौराहे पर चे¨कग में जुटी रही। ट्रैफिक पुलिस ने चे¨कग की शुरुआत नो एंट्री इलाके से की। टीएसआइ के नो एंट्री में चे¨कग की भनक लगते ही कई वाहन चालक भाग निकले। लेकिन उसके बावजूद आधा दर्जन चार पहिया वाहन पकड़े गए। जिनके खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की गई। दोपहर बाद से शाम तक चले वाहन चे¨कग अभियान में 73 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। जिसमें सदर-बाजार पुलिस ने 21 एवं चौक कोतवाली पुलिस ने 13 वाहनों का चालान किया। टीएसआइ आलोक मिश्रा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए हैं। शहर में इसे सिलसिलेवार चलाया जाता रहे। नियमित चे¨कग में नो एंट्री में घुसने से पहले यात्री वाहन एवं निजी वाहन चालक कई बार विचार करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.