कक्षा नौ की छात्रा है दुष्कर्म पीड़िता
बंडा (शाहजहांपुर) : बिहार प्रांत से अगवा दलित किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने
बंडा (शाहजहांपुर) : बिहार प्रांत से अगवा दलित किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किशोरी का पंडित राम प्रसाद बिस्मिल संयुक्त जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने आरोपी दंपती राम¨सह व उनकी पत्नी संजू उर्फ तानछू का चालान कर दिया है। किशोरी के माता-पिता बंडा पहुंचे और खुलासा किया कि बेटी कक्षा नौ की छात्रा है।
बंडा थाना क्षेत्र के मुहल्ला गायत्री नगर निवासी राम¨सह की शादी बिहार के मोतीहार जिले के संजू से हुई थी। आरोप है कि एक माह पूर्व बिहार गए दंपती ने किशोरी को अगवा कर लिया था। बंडा में घर पहुंचे राम¨सह व उनकी पत्नी संजू ने किशोरी को बंधक बना लिया था। राम ¨सह व उसके परिचित किशोरी से दुष्कर्म करते रहे। राम¨सह ने किशोरी को देहव्यापार में धकेल दिया था। वह किशोरी से दुष्कर्म के एवज में लोगों से रुपये लेने लगा था। रविवार की सुबह किशोरी किसी तरह चंगुल से छूटकर गांव में पहुंच गयी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राम ¨सह व उनकी पत्नी संजू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पीड़िता किशोरी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि पुत्री कक्षा नौ में पढ़ती है। वह 12 अगस्त को गांव से तीन किलोमीटर दूर स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी,जहां से वह घर नहीं लौटी थी। 14 अगस्त को चनपटिया थाने में पुत्री के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। बिहार की पुलिस ने काफी तलाश किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।