केंद्रीय मंत्री कलराज का फूलमालाओं से स्वागत
शाहजहांपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र तथा पार्टी के राष्ट्रीय उ
शाहजहांपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र तथा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा का शनिवार को यहां जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेता द्वय ने प्रदेश हित जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जनसंपर्क अभियान व प्रशिक्षण श्रंखला को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
बरेली में पार्टी की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग के लिए दोंनों वरिष्ठ नेता सड़क मार्ग से जा रहे थे। जब यह सूचना स्थानीय नेताओं को मिली वे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल ¨सह यादव के नेतृत्व में बरेली मोड स्थित पथिक होटल के पास पहुंचे। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र तथा डा दिनेश शर्मा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि पूरी दुनिया देख रही है कि मोदी सरकार ने एक वर्ष के अल्पसमय में गांव, गरीब व देश के विकास व राष्ट्र सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा ने प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने को जनसम्पर्क व केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसाद का आह्वान किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पाल ¨सह यादव, महामत्री डीपी ¨सह, राकेश मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नरायण मिश्र, विजय पांडेय, अजय कुमार प्रजापति, अभिषेक प्रताप ¨सह, आशीष सक्सेना, पुनीत मिश्रा, सुमित भदौरिया, संजीव ¨सह, सर्वेश आदि शामिल रहे।
इंसेट
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भदौरिया की पुत्री का निधन
शाहजहांपुर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान ¨सह भदौरिया की
पुत्री अमिता भदौरिया का निधन हो गया। वह 33 वर्ष की थी। दिल्ली निवासी पवन चौहान संग ब्याही अमिता का यहां के एक निजी नर्सिंग होम में आपरेशन हुआ था। अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया। बरेली जाते समय रास्ते में अमिता की सांसे थम गई। शनिवार को उनकी गर्रा घाट पर अंत्येष्ट हुई। पवन ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सांसद कृष्णाराज, पंकेश मिश्र, आनंद मिश्रा, नगर अध्यक्ष अनिल वाण, मुनीश मिश्र, अमित यादव ¨रकू, पूर्व विधायक देवेंद्र पाल ¨सह, कोबिद सिह, डा. संजीव ¨सह, डा. अमित ¨सह, रामबरन ¨सह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।