महिला को बंधक बना तीन दिन तक किया दुष्कर्म
शाहजहांपुर : मदनापुर क्षेत्र में एक महिला को बाजार ले जाने के बहाने एक व्यक्ति के हवाले कर दिया गया
शाहजहांपुर : मदनापुर क्षेत्र में एक महिला को बाजार ले जाने के बहाने एक व्यक्ति के हवाले कर दिया गया। उसने महिला को कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। महिला उसके चुंगल से किसी तरह छूटकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला 23 मई को गांव की एक महिला को बाजार के बहाने घर से बुला ले गयी। वह रजपुरा गांव के सामने पहुंची तो वहां पहले से कार में सवार एक व्यक्ति मिला था। आरोपी महिला ने उससे अलग जाकर बात की और घर से बुलाकर लाई गई महिला को दस हजार रुपये में उसके हवाले कर दिया। उसने महिला को बहाने से कार में बैठा दिया और उससे कहा कि अभी आ रहा हूं। आरोपी व्यक्ति महिला को कार में बैठकर अन्यत्र स्थान पर ले गया। जहां उसने महिला को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर आ गयी और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह अपने भाई के साथ थाने पर आई और एसओ को घटना से अवगत कराया। एसओ ने बताया कि आरोपी महिला पारो व मनेाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के जिला महिला अस्तपाल भेज दिया है। दोनों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।