Move to Jagran APP

घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

शाहजहांपुर : जलालाबाद क्षेत्र में दीवार फांदकर एक व्यक्ति मकान में घुस आया और महिला को दबोच लिया। उ

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 12:08 AM (IST)
घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म

शाहजहांपुर : जलालाबाद क्षेत्र में दीवार फांदकर एक व्यक्ति मकान में घुस आया और महिला को दबोच लिया। उसने तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।

loksabha election banner

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सीओ आदेश कुमार त्यागी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति हैदराबाद में नौकरी करता है। वह तीन बच्चों को लेकर यहां रह रही है। वह 25 मई की रात में दस बजे बच्चों को लेकर मकान के आंगन में सो रही थी। गांव का एक व्यक्ति दीवार फांदकर उसके मकान में घुस आया। उसने महिला को दबोच लिया। उसने महिला को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वह महिला को पकड़कर कमरे में ले गया। महिला का आरोप है कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। आरोपी उसे बराबर धमकी दे रहा है कि रिपोर्ट दर्ज करायी जान से मार डालेंगे। उसने अपनी पति को फोन पर घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों को लेकर थाना मिर्जापुर गई। उसने थाने पर तहरीर दी। उसका आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लायी और कुछ देर रखने के बाद छोड़ दिया। उसने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। उसने मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मातहत को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.