Move to Jagran APP

मंदबुद्धि महिला से सामुहिक दुष्कर्म का आरोप

खुटार : बुधवार की रात मंदबुद्धि महिला को तीन लोगों ने पकड़ लिया और बाग में ले गए। आरोप है कि महिला के

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 12:08 AM (IST)
मंदबुद्धि महिला से सामुहिक दुष्कर्म का आरोप

खुटार : बुधवार की रात मंदबुद्धि महिला को तीन लोगों ने पकड़ लिया और बाग में ले गए। आरोप है कि महिला के साथ तीनों लोगो ने दुष्कर्म किया। एसओ ने दुष्कर्म की घटना से इंकार करते हुए छेड़खानी की घटना बतायी है। पुलिस ने उसे बंगाल न भिजवाकर कस्बा में ही छोड़ दिया।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति तीन माह पूर्व बंगाल से एक महिला खरीदकर लाया था। बताया जाता है कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। उसने एक सप्ताह पूर्व महिला को घर से निकाल दिया था। यह महिला क्षेत्र में भीख मांगा करती थी। वह बुधवार की रात दस बजे तिकुनिया तिराहे पर घूम रही थी। उसे तीन लोगों ने रोटी खिलायी और अपने साथ मैलानी रोड पर एक बाग में ले गए। राहगीरों ने महिला के साथ गलत हरकत करते एक व्यक्ति को पकड़ लिया। हंगामा होने पर दो लोग भाग गए थे। राहगीरों ने थाने पर फोन किया। पुलिस तिकुनिया तिराहे पर पहुंची और पकड़े गए युवक व महिला को लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों को थाने में रातभर थाने में बैठाए रखा। आरोपी को सुबह छोड़ दिया और महिला को भी थाने से भगा दिया। वह कस्बा में इधर-उधर भटक रही है। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप निराधार है। केवल छेड़खानी का मामला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.