खड़ी ट्राली में घुसी कार, एक की मौत
शाहजहांपुर : मदनापुर क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति
शाहजहांपुर : मदनापुर क्षेत्र में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। वहीं, कटरा क्षेत्र में ट्रैक्टर से मैजिक टकरा जाने पर चालक घायल हो गया।
मदनापुर : निगोही थाना क्षेत्र के गांव गुरगवा निवासी 50 वर्षीय सुभाष चन्द्र मिश्र की कार राजेंद्र निवासी शेरपुर बतलइया थाना कांट चलाता है। वह अपनी पुत्री 18 वर्षीय सोनी को लेकर जलालाबाद किसी कार्य से गए थे। शनिवार की रात सवा दस बजे वह कार से जलालाबाद से कटरा की तरफ लौट रहे थे। मदनापुर-कटरा रोड पर बन्नू नगरिया गांव के सामने धान से भरी पंचर ट्राली सड़क पर खड़ी थी। तभी चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार सुभाष चंद्र की मौके पर मौत ही हो गई। उसकी पुत्री सोनी व चालक राजेन्द्र घायल हो गए। एसओ आरपी सिंह ने घायलों को एक वाहन से बरेली अस्पताल भेज दिया। एसओ ने बताया कि ट्राली जलालाबाद क्षेत्र की बताई जाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीरानपुर कटरा : तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी 35 वर्षीय धर्मेद्र शनिवार की शाम आठ बजे खैरपुर से सवारियां लेकर तिलहर जा रहा था। कमलापुर की पुलिया के पास मैजिक ट्रैक्टर से टकरा गई और मैजिक सड़क के किनारे पलट गई। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।