पुलिस लाइंस, थानो में लहराया झंडा
शाहजहांपुर : जिले में पुलिस कर्मियों ने रविवार को झंडा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइंस
शाहजहांपुर : जिले में पुलिस कर्मियों ने रविवार को झंडा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइंस में एसपी राकेश चंद्र साहू तो थानों में थानेदारों ने ध्वज फहराकर पुलिस धर्म निभाने की प्रेरणा मातहतों को दी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले कलर ध्वज को फहराते देख पुलिसकर्मियों का सिर गर्व से ऊंचा हुए जा रहा था।
एसपी राकेश चंद्र साहू ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को सन् 1952 में
23 नवंबर को झंडा मिला था। देश के प्रथम प्रधानमंत्री के हाथों हमे मिली सौगात वाकई गर्व की बात है। यह ध्वज हमे पुलिस धर्म निभाने की प्रेरणा देता हे। यह ध्वज पुलिस के चरित्र, उसके गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। ध्वज में शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं सर्वोच्च आत्मबलिदान सम्मिलित है। इससे पूर्व झंडा दिवस की तैयारियां पुलिस महकमे में साफ नजर आई। पुलिस लाइंस में सुबह ठीक 8.55 बजे एसपी राकेश चंद्र साहू पहुंच गए। नौ बजे निर्धारित समय से उन्होंने पुलिस ध्वज को फहराया। पुलिस ऑफिस में अपर पुलिस अधीक्षक आसाराम यादव ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि हमें झंडे से प्रेरणा लेकर कुछ ऐसा करना होगा जो दूसरों के लिए नजीर बन सके। जिले के थानों में भी सिपाही, दारोगा विशेष ध्वज फहराने को उत्साहित नजर आए। पुलिसकर्मियों ने झंडा का प्रतीक चिह्न अपने सीने पर लगाए घूम रहे थे। पुलिस लाइंस में सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, एलआइयू इंस्पेक्टर अभयराम यादव, पीआरओ राजीव मिश्र समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थ।