देर रात तक शायरों ने बांधा समां
शाहजहांपुर : नगर पालिका परिषद में बज्म-ए-अरबाबे सुखन के तत्वावधान में तरही मुशायरे का आयोजन हुआ, जिस
शाहजहांपुर : नगर पालिका परिषद में बज्म-ए-अरबाबे सुखन के तत्वावधान में तरही मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक शायरों ने कलाम पेश कर समां बांधा।
मोती लाल गुप्ता ने फरमाया -
हमने तो नही उसे कभी परेशान किया है।
हैरान है क्यों उसने हैरान किया है।
अकरम तिलहरी ने गुनगुनाया -
करबल में दीन-ए-सरबरे कोनैन के लिये।
सर को मेरे हुसैन ने कुरबान किया है।।
डा. रेहान तिलहरी ने बयां किया -
उस शख्सयत की बिगड़ेगी दुनिया बताओ क्या।
जिसको खुदा-ए-पाक ने सुल्तान किया है।
शमशाद आतिफ तिलहरी ने महफिल को सजाते हुये कहा -
दानिशवरों ने अपनी अना के लिये आतिफ।
बज्म-ए-अदब को जंग का मैदान किया है।
गुलशन जहां गुलशन ने समां बांधते हुए कहा -
क्या चैन से जी सकता है, वह शख्स जहां में।
जिसने किसी का गुलिस्तां वीरान किया है।
वहीद तिलहरी ने फरमाया -
तेवर कुछ इस तरह से दिखाता है वह मुझे।
जैसे कि मोहब्बत नहीं एहसान किया है।
हमीद तिलहरी ने बयां किया -
उम्मत की भलाई के लिये इब्ने अली ने।
घरबार व कबीला सभी कुरबान किया है।
ओमप्रकाश साहू ने गुनगुनाया -
आतंक ने ओढ़ी है रदा दीन की अब तो।
अच्छे भले इन्सान को शैतान किया है।।
एहसान शायर मियां ने महफिल को सजाते हुए फरमाया -
यह मुझ पर बड़ा आपने यह एहसान किया है।
जारी जो मेरे कत्ल का फरमान किया है।
इसके अलावा मुशायरे में बसीरुद्दीन उर्फ आमिर मियां, रईस मियां, चांद अंसारी, डा. कासिम, युनूस कुरैशी, मुख्तार बेग, बच्चन खां, जहीर अहमद, रशीद, मुकेश, अरविंद अनूप सिंह, पप्पू, सोनू, अनीस अहमद, चांद, उमेश चन्द्र गंगवार, रईस साउन्ड वाले, मो. शफी, हर्षद गुप्ता, शरीफ अहमद, लकी गुप्ता, हुमाम अंसारी, इलियास, अनवर अली, सुमित कुमार, त्रिपाठी, फरीद अंसारी, शाहनबाज, हसनैन कुरैशी व शादाब आदि ने भी अपने कलाम पेश कर पूरी रात समां बांधा। मुशायरे की मेहमान-ए-खुशुसी डा. सगीर अहमद, सदारत ओमप्रकाश साहू तथा निजामत शमशाद आतिफ व रईस मियां ने की। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों ने मुशायरे का लुत्फ उठाया।