बाइक सवार बदमाशों ने दो को लूटा
शाहजहांपुर : खुदागंज इलाके में अलग-अलग दो पति के साथ घर लौट रही महिला से अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल व मंगलसूत्र लूट ले गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार की है।
खुदागंज थाना क्षेत्र ग्राम म्यूना निवासी अरविंद अपनी पत्नी सरोजनी देवी के साथ अपनी ससुराल ग्राम पिपरा से गुरुवार को वापस आ रहा था। रास्ते में खुदागंज अन्तर्गत कुचईघाट के निकट शाम 4 बजे बाइक सवार दो युवकों ने उसका पर्स छीन लिया और भाग गए। पीड़िता ने बताया उसकी पर्स में 5000 रुपये थे। पीछा करने पर वे लोग ग्राम जलालपुर गांव में घुस गए। पीड़िता ने बताया कि लुटेरे नीली डिस्कवर बाइक संख्या यूपी 27 6384 पर सवार थे। वहीं दूसरी ओर इसी थाने के गांव जलालपुर के निकट धर्मपुर झाला निवासी सरदार कश्मीर सिंह पुत्र नत्था सिंह जो निगोही गुरुद्वारे से वापस लौट रहा था। निगोही के पास वे खुदांगज जाने के लिए अपने बाइक से आ रहे थे, तभी दो अज्ञात लोगों ने उनसे खुदागंज तक लिफ्ट देने की बात कही। उन्होंने अपनी बाइक प्लेटिना पर उन्हें बैठाकर गन्तव्य को रवाना हुए। खुदागंज के निकट रास्ते में ग्राम म्यूना नहर पुलिया पर उक्त दोनों लोगों ने उसे बाइक से उतार दिया और धमकाते हुए उसका पर्स छीन लिया, जिसमें 4500 रुपये थे। प्रतिरोध करने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ितों द्वारा सम्बन्धित थाने पर तहरीर दी, लेकिन किसी भी घटना का समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।