शहर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा
शाहजहांपुर : शहर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। जन्माष्टमी से शुरू धार्मिक आयोजन राधाष्टमी तक होंगे। भगवान श्रीकृष्ण, राधा, गणेश जी, भगवान शिव की सजीव देव प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकाली गई।
किशोरवय के बच्चे राधा कृष्ण का स्वरूप धरकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण वंशी बजा रहे थे। डीजे पर बज रहे गीतों पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। राधे गोविंद राधे गोविंद के जयकारे लगाए जा रहे थे। गणेश जी वाहन पर सवार थे। शोभा यात्रा में सबसे आगे गणपति का रथ चल रहा था। गणपति बना सजीव बालक जब सूड़ हिलाता था तो बच्चे हंसने लगते थे। राधा तेरी चुनरी पर जमकर नृत्य हुआ। शोभा यात्रा का रास्ते में कई स्थानों पर पुष्पों की वर्षाकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के पीछे उद्देश्य यह था कि लोगों में धार्मिक भावना का संचार हो। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो राधारमण हरि गोविंद बोलो गाते हुए लोग शोभायात्रा में चल रहे थे। शहर व नगर क्षेत्रों में शोभायात्रा का दौर राधाष्टमी तक चलेगा। भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर मंदिरों में कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया जाएगा। महिलाएं ढोलक की थाप पर गीत गाएंगी। शहर के हर छोटे बड़े मंदिर में छठी का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में छठी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कई घरों में जन्माष्टमी की तरह राधाष्टमी भी मनाई जाती है। लोहारों वाले चौराहे मंदिर से निकली शोभायात्रा मनोकामेश्वर मंदिर में समाप्त हो गई।