दहेज हत्या के आरोप गिरफ्तार
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 12:18 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 12:18 AM (IST)
शाहजहांपुर : नीलम कश्यप की मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
बरेली जिले के बिथरी चैनपुरी थाना क्षेत्र के गांव पराताजपुर निवासी प्रहलाद ने मीरानपुर कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने 21 वर्षीया पुत्री नीलम कश्यप की शादी एक वर्ष पूर्व पप्पू कश्यप निवासी लिधुआ थाना मीरानपुर कटरा के साथ की थी। उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। दहेज से उसकी पुत्री के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि ससुराल वालों से तंग आकर उसकी पुत्री ने एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतका के पति पप्पू को गिरफ्तार कर लिया और अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें