पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी
संतकबीर नगर : वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल धरोहर हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए के लिए पौधरोपण जरूरी
संतकबीर नगर : वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल धरोहर हैं। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए के लिए पौधरोपण जरूरी है। हम अपने परिवार,पड़ोसियों, मित्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।
यह बातें वेणी माधव गोपी नाथ इंटरकालेज परिसर में प्रधानाचार्य राजकपूर त्रिपाठी ने पौधरोपण के दौरान एनसीसी कैडेट और अध्यापकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर देने मात्र से कुछ हासिल नहीं होगा। वृक्ष लगाना जितना जरूरी है उतना ही उसकी देखभाल जरूरी है। पर्यावरण के महत्व को विस्तार से बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा बनाने, वृक्षों को न काटने एवं घर, विद्यालय व अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर अछैबर यादव, नवल किशोर त्रिपाठी, आशुतोष ¨सह, विनोद कुमार ¨सह, डीपी ¨सह, मौलेन्द्र नरायन पांडे, रमेश चंद वर्मा, बृजेश पांडे, अभिषेक तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्र, अनुराग समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।