Move to Jagran APP

बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर शिक्षामित्रों ने की आवाज बुलंद

संतकबीर नगर : समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी र

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 11:20 PM (IST)
बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर शिक्षामित्रों ने की आवाज बुलंद
बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर शिक्षामित्रों ने की आवाज बुलंद

संतकबीर नगर : समायोजन को लेकर शिक्षामित्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। खलीलाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में डायट के सामने मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया। राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर पुन: सहायक अध्यापक बनाने की मांग पर अड़े रहे। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रक्रिया पूरी होने तक लिखित आश्वासन व समान कार्य का समान वेतन की मांग रखी। इसके लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया। आक्रोश को देखते हुए यहां सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा।

loksabha election banner

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सुबह नौ बजे से पूमावि खलीलाबाद परिसर में एकत्र हुए। एक स्वर में नारेबाजी करते हुए धरना बैठ गए। मांगों को लेकर सभी हुंकार भरते रहे, बीच-बीच में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता भी चलती रही। शिक्षामित्रों का कहना था कि हमारी जीविका चली गई। बीच मझधार में छोड़ दिया गया। न्यायालय का आदेश आने के बाद से हम सबके बारे में कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया जा रहा है। हम शिक्षक है शिक्षण कार्य करते रहे है। आश्वासन के बाद हम सब विद्यालय पर पहुंच की शिक्षण कार्य किया। ¨कतु निर्धारित समय बीतने के बाद भी कुछ नहीं किया गया। जब तक जिम्मेदारी पूर्वक आदेश नहीं निर्गत किया जाता आंदोलन जारी रहेगा। मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि फैसले से पूरे प्रदेश के शिक्षा मित्र परेशान हुए है। सभी के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। सांसद व विधायक आश्वासन ही दे रहे है।

धरने में बृजेश चौधरी, नीतेश ¨सह, अमर राय, जयप्रकाश मिश्रा, विजय मिश्रा, विजय पांडेय, रमाकांत मौर्य, राजेश कुमार शर्मा, अजय भारती, मेंहदी, उपेंद्र यादव, प्रमोद पांडेय, हनुमान चौरसिया, विनोद यादव, मोहम्मद शमीम, संजय ¨सह, संजय पाठक, इरशाद, विजय प्रताप ¨सह, दिलीप कुमार, उमाकांत, पुनीता मिश्रा, संगीता, राजेश पांडेय, दयाराम मौर्य, अर्चना, विनोद, विनीता राय, अनीता, रूकमणि, चंद्रकला, पुष्पा, अजय यादव, अशोक पांडेय, अजय ¨सह, सुनीता मिश्रा सहित अनेक शिक्षामित्र मौजूद रहे। पूमावि खलीलाबाद परिसर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। महिला पुलिस कर्मियों के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम किए गए है। यहां पल-पल की निगरानी अधिकारियों द्वारा की जा रही है। डायट परिसर, मार्ग, मुख्य मार्ग व विद्यालय के पास सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए है। शिक्षामित्र भी परिसर में डायट के मार्ग पर पूरी सड़क पर धरना दे रहे है।

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.