स्वच्छता का संदेश लेकर पहुंचे
संतकबीर नगर : स्वच्छ भारत का संदेश लेकर भारत भ्रमण पर निकाला साइकिल यात्री शुक्रवार को
संतकबीर नगर : स्वच्छ भारत का संदेश लेकर भारत भ्रमण पर निकाला साइकिल यात्री शुक्रवार को खलीलाबाद पहुंचा। जनपद में भ्रमण करके पत्रक के माध्यम से स्वच्छता अपनाने लिए जागरूक किया। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनने की अपील की। यात्री का जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत भी किया। पश्चिम बंगाल के चापदानी हुगली निवासी जयदेव राउत ने बताया कि पिछले 26 फरवरी 2017 से साइकिल यात्रा पर निकला हूं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से प्रभावित होकर संकल्प के साथ लोगों में जनजागरण कर रहा हूं। प्रयास रहता है मार्ग पर पड़ने वाले अधिक से अधिक जनपदों में पहुंचकर संदेश दिया जाए। प्रतिदिन 60 से 70 किमी तक की दूरी तय करने वाले जयदेव का कहना है कि अब तक उडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू, चंडीगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, लखनऊ, फैजाबाद, बस्ती की यात्रा पूरी कर चुका हूं। उन्होंने बताया कि गुजरात में प्रधानमंत्री के घर भी पहुंचा। अधिकांश स्थान पर भाजपा जिलाध्यक्ष व प्रशासन द्वारा ठहरने आदि की सुविधा मिल रही है। इन्होंने बताया कि अभी भी गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता का अभाव है। यात्री ने बताया कि पत्नी व पुत्री तथा पिता को छोड़कर निकला हूं। 23 जून को मार्ग में ही पिता के देहांत की सूचना मिली। संकल्प के कारण आगे बढ़ा। अब तक 12 हजार 180 किमी की साइकिल यात्रा पूरी हो चुकी है।
अभी करीब छह हजार किमी की यात्रा शेष है। यात्री ने बताया कि गोरखपुर में कार्यक्रम करके मुख्यमंत्री से मुलाकात करके आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करुंगा। यात्रा का बस एक ही ध्येय है जो हमारा संकल्प है इसे बच्चा-बच्चा अपनाएं। आप स्वच्छता में सहभागी बने यही प्रार्थना। बेलहर ब्लाक के ग्राम मनैतापुर निवासी शिव भोला यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को नागरिकों ने साइकिल यात्री का जोरदार स्वागत करके उत्साह बढ़ाया। नागरिकों ने यात्रा में सहभागी बनकर पत्रक वितरण किया।