नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश
संतकबीर नगर : नगर पालिका खलीलाबाद अध्यक्ष जगत जायसवाल ने शुक्रवार को शहर में निरीक्षण किया। अलविदा क
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 11:28 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 11:28 PM (IST)
संतकबीर नगर : नगर पालिका खलीलाबाद अध्यक्ष जगत जायसवाल ने शुक्रवार को शहर में निरीक्षण किया। अलविदा के नमाज से पूर्व साफ-सफाई देखते हुए कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। शहर में नूर मस्जिद के साथ पठान टोला, अंसार टोला, भिटवा आदि स्थानों पर व्यवस्था देखी। रोजेदारों से मिलकर समस्याएं पूछी और पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईद से पर ईदगाह व अन्य स्थान पर अभियान के साथ सफाई व अन्य इंतजाम करने का निर्देश दिया। ईद पर नपा द्वारा शहर में स्टाल लगेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें