डीजे पर गाना बदलने को लेकर मारपीट
धर्म¨सहवा, संतकबीर नगर : धर्म¨सहवा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में डीजे पर गाना बदलने का लेकर घराती औ
धर्म¨सहवा, संतकबीर नगर : धर्म¨सहवा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में डीजे पर गाना बदलने का लेकर घराती और बराती के बीच विवाद हो गया जिसके बाद सूचना पर लड़की के भाई ने विवाद खत्म करने के इरादे से बातचीत शुरू की तो ग्रामीणों ने लड़की के भाई को ही मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंच कर एक को हिरासत में ले लिया, तीन लोग मौके से भाग निकले।
गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद के सवाडांड़ गांव से धर्म¨सहवा थाना क्षेत्र के बढ़या में बरात आई हुई थी। देर रात अगुवानी के समय डीजे पर लगे गाना को बदलने के चक्कर में बराती और घराती के बीच कुछ विवाद हो गया। विवाद शांत करने के लिए लड़की के पिता राजदेव यादव ने अपने पुत्र राजेश को मौके पर भेजा। राजेश ने बराती और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ता देख समझाने की कोशिश किया लेकिन बात नहीं बनी। ग्रामीणों ने राजेश द्वारा बरातियों का पक्ष लेते देखा तो गुस्से से आग बबूला हो गए तथा राजेश को मारपीट कर घायल कर दिया। राजेश के घायल होने के बाद बरात में भगदड मच गई। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सूरत पुत्र तीरथ को हिरासत में ले लिया बाकि के तीन लोग मौके से फरार हो गए। मामले में तहरीर नहीं दी गई है लेकिन पुलिस तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष धर्म¨सहवा ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा।