घर पर शव पहुंचते ही मचा कोहराम
नाथनगर : महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी प्रमोद कुमार का शव बृहस्पतिवार को देर रात जैसे
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 11:01 PM (IST)
नाथनगर : महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी प्रमोद कुमार का शव बृहस्पतिवार को देर रात जैसे ही कानपुर से उनके घर पहुंचा, कोहराम मच गया। मुरादपुर निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार शर्मा पुत्र राम नवल शर्मा लगभग दस वर्ष से कानपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। किसी काम से देर शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। कानपुर हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें