बदलेगी नेहरू चौक व समय माता मंदिर मार्ग की सूरत
संतकबीर नगर : शहर की सूरत बदलने वाली है। नगर पालिका मुख्य मार्ग पर सुंदरीकरण कराएगी। रंग-बिरंगे प्र
संतकबीर नगर : शहर की सूरत बदलने वाली है। नगर पालिका मुख्य मार्ग पर सुंदरीकरण कराएगी। रंग-बिरंगे प्रकाश ¨बदु के साथ नेहरू चौक व समय माता मंदिर मार्ग पर सुंदरीकरण कार्य होगा। इसके लिए प्रस्ताव पारित हो गया है। बुधवार को चेयरमैन जगत जायसवाल ने स्थलीय निरीक्षण भी किया।
चेयरमैन ने कहा कि नागरिकों की सुविधा को देखते हुए फल की दुकानें मुखलिसपुर मार्ग पर कराई गई। फ्लाई ओवर के नीचे पिलर के बीच सुंदरीकरण कार्य कराकर यहां कुर्सियां आदि लगाई जाएंगी। दोनों तरफ सड़क बीच खाली पड़ी जगह पर उच्च किस्म की ईंटे लगाई गई है। अब यहां व्यवस्थाएं की जाएंगी। नागरिकों के साथ शहर में आने वालों की संख्या को देखते हुए मुख्य बाजार में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। यह कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इंद्रशेखर ¨सह गुड्डू, विजय पाल ¨सह, शैलेंद्र ¨सह, सोनू पाठक, डिल्लू मिश्रा, कपीश अग्रहरि, भृगुनाथ पाठक, महेंद्र पाठक, नीरज ¨सह, अनिल अग्रहरि, राकेश राय, दिलीप अग्रहरि, सुनील कुमार वर्मा, सोनू ¨सह, अजीत कुमार, संतोष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।