सीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झूमे सपाई
संतकबीर नगर : सीएम अखिलेश यादव को सपा की कमान मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। इस क्रम म
संतकबीर नगर : सीएम अखिलेश यादव को सपा की कमान मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। इस क्रम में मंगलवार को मेहदावल कस्बे में ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
मेहदावल रोडवेज तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मनोज राय ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के दौरान खाली खजाना और लुटी पिटी संवैधानिक संस्थाएं विरासत में मिली थीं। अपने कुशल नेतृत्व क्षमता और विकासपरक सोंच से सीएम ने प्रदेश को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने का कार्य किया है। बालिका शिक्षा, गरीबों को आवास, युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार के नीतियों की प्रशंसा अब विपक्षी भी करने लगे हैं। उन्होने कहा कि युवा नेतृत्व मिलने से सभी कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है। इससे अब साइकिल की रफ्तार और तेज होगी। सपा नेता वेद प्रकाश यादव ने कहा कि अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करके सपा सरकार ने कीर्तिमान बनाने का कार्य किया है। सीएम को पार्टी की कमान मिलने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। उन्होने प्रदेश में सपा की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया। इस दौरान इसरार अंसारी, तौहीद अंसारी,राजकिशोर यादव, राधेश्याम यादव, अर्जुन यादव, दयाराम यादव, रवीउलअव्वल अंसारी, मोनू पांडेय, अशोक यादव, रणजीत यादव, हरिश्चंद्र यादव, विजय मौर्य समेत अनेक लोग मौजूद रहे।