जलनिकासी के अभाव में सड़क पर पसरा रहा गंदा पानी
संतकबीरनगर : विकास खंड बघौली क्षेत्र के विसुनपुरवा में चुरेब- विगरा मार्ग पर जल निकासी न होने से ज
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 11:45 PM (IST)
संतकबीरनगर : विकास खंड बघौली क्षेत्र के विसुनपुरवा में चुरेब- विगरा मार्ग पर जल निकासी न होने से जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर पुलिया बनवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन महीनों बीत गए अभी पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि चुरेब-विगरा पिच मार्ग पर जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया। जब सड़क नहीं बनी थी तो पानी तालाब में निकल जाता था। अब सड़क बन जाने यह संभव नहीं है। यदि पुलिया बन जाती है यह पानी निकल जाता। ग्रामीणों की फसल बर्बाद होने से बच जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी हेतु पुलिया बनाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें