फसलों पर नीलगाय का कहर
संतकबीरनगर : अभी तक तो किसानों को सूखे के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिससे दो तीन साल से किसानो
By Edited By: Published: Tue, 06 Dec 2016 11:32 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 11:32 PM (IST)
संतकबीरनगर : अभी तक तो किसानों को सूखे के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिससे दो तीन साल से किसानों को फसलों से नुकसान ही हुआ है। जबकि किसान अपने परिवार के सहित पूरे देश का भरण-पोषण करने वाला होता है, ¨कतु इस समय किसानों की फसलों को नीलगाय बहुत अधिक नुकसान पहुंचा रही हैं। रामजानकी मार्ग के दक्षिण घाघरा तो उत्तर में कुआनों नदी बहती है। नदी के किनारे काफी लम्बे-चौड़े क्षेत्रफल में रवी की मुख्य फसल गेहूं की खेती होती है। नदी का किनारा होने के कारण यहां पर कास-कसेहरा भी अधिक मात्रा में होता है। किसान हरिकिसुन,रामपलट,दयाराम,हीरालाल आदि ने बताया कि नकहा,पड़रिया, रामपुर,तेजपुर,भोतहा, हरिबंशपुर समेत कई गांवों के लोग इससे परेशान हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें