रेल राज्यमंत्री का स्वागत कर सौंपा मांगपत्र
संतकबीर नगर : नगर के मगहर चौकी के पास शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वतंत्र प्रभार संचार म
संतकबीर नगर :
नगर के मगहर चौकी के पास शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वतंत्र प्रभार संचार
मंत्री एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गतिविधियों की जानकारी देकर दिशा निर्देश भी लिया। राज्यमंत्री के सड़क मार्ग से गोरखपुर से बस्ती जाने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता मगहर चौकी पर एकत्र हो गए। यहां नगर पंचायत चेयरमैन अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं ने मगहर में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग के साथ ही रेलवे पुलिया से ओवरब्रिज बनाने का मांग पत्र सौंपा। चेयरमैन ने कहा कि महान सूफी संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली होने के कारण यहां पर्यटकों का आना रहता है। यातायात संसाधनों के कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कबीर स्थली होने के बाद भी कोई ट्रेन नहीं है। वर्तमान में गोरखपुर से बस्ती को संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस कबीर एक्सप्रेस के नाम से संचालन किया जाए। इसके साथ ही दिल्ली-रक्सौल,कुशीनगर एक्सप्रेस के मगहर स्टेशन पर ठहराव की मांग की। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन ¨सह, सभासद अवधेश ¨सह,
रंजीत कन्नौजिया, आनन्द कुमार, विजय कान्दू, गौरव गुप्ता, सुजीत गुप्ता,
आशीष गुप्ता, भरत लाल गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, आदित्य ¨सह, विनोद चौधरी, आलोक पाठक, अवनीश मिश्रा, निर्भय गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, चंदन यादव, शिवनारायन वर्मा, दिलीप गौंड़, श्रीराम वर्मा के अलावा तमाम कार्यकर्ता
मौजूद रहे।