बेटियों के सम्मान से समाज को मिलेगा आधार: अंजू चौधरी
संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक बुधवार को संगठन के जिला कार्यालय पर हुई। ब
संतकबीर नगर :
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक बुधवार को संगठन के जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर चर्चा करके सार्थक पहल करने का आह्वान किया। बेटियों को सम्मानित करने के लिए गोरखपुर में आयोजित सम्मान समारोह में बालिकाओं को भेजने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई।
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गोरखपुर नगर निगम की पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने से ही सभ्य समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। उचित मार्ग दर्शन से बेटियों की प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इसके लिए अभिभावकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। तेइस अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यहा हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें जनपद स्तर पर चयन किया जाएगा। यहां चयनित सदस्यों की टीम भी गठित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता वर्मा, सुनीता अग्रहरि,राजीव गुप्ता, सचिन ¨सह सैंथवार, मनभावती ¨सह, अतुल श्रीवास्तव, हरिद्वार पाठक, चम्पा देवी, रजनी पांडेय, सुमन शर्मा, राबड़ी देवी, कौशल्या, राकेश यादव, शेषनाथ यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।