कल आएंगे कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी
संतकबीर नगर : प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी का जिले में प्रथम बार आगमन शुक्र
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 10:44 PM (IST)
संतकबीर नगर : प्रदेश सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी का जिले में प्रथम बार आगमन शुक्रवार को हो रहा है। इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जिले की सीमा पर उनका जोरदार स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए सपा के जिला महासचिव जावेद खान और वरिष्ठ नेता केडी यादव ने बताया कि कैबिनेट मंत्री दिन में साढे दस बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। कांटे चौराहे पर उनका स्वागत करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने विधायकों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद के अध्यक्षों समेत सभी कार्यकर्ताओं को स्वागत कार्यक्रम में समय से उपस्थित होने का आह्वान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें