Move to Jagran APP

अभी चलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन

संतकबीर नगर : आंगनबाड़ी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। लखनऊ

By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 10:43 PM (IST)
अभी चलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन

संतकबीर नगर : आंगनबाड़ी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। लखनऊ धरना-प्रदर्शन में शीर्ष नेतृत्व का मार्ग दर्शन लेकर लौटे पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। राज्य कर्मचारी का दर्जा मिलने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।

loksabha election banner

बाल विकास परियोजना खलीलाबाद कार्यालय पर धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सरोज ¨सह ने कहा कि हमारी समस्या से केंद्र व प्रदेश सरकार को कोई ¨चता नहीं है। राज्यकर्मचारी का दर्जा प्राप्त होने का शासनादेश जारी होने तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। पुलिस के तानाशाही के खिलाफ क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल, जेल भरो आंदोलन, रेल चक्का जाम, आत्मदाह के लिए हम सब तैयार रहना होगा। शीर्ष नेतृत्व का जो निर्णय होगा उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा। विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में चल रहे धरना आंगनबाड़ी ने कहा कि हम हर कुर्बानी देने को तैयार है। संचालन विमला शर्मा ने किया। धरना को प्रतिमा उपाध्याय, अशोक आर्य, मेनका, आशा वर्मा, पुष्पावती, अशोक आर्य, शिव बचन, दिलीप उपाध्याय, चंपावती आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.