पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
संतकरीर नगर : सेमरियावां ब्लाक जगराम यादव इंटर कालेज हुजुरा सोहावा के परिसर में मंगलवार को पौधरोपण क
संतकरीर नगर : सेमरियावां ब्लाक जगराम यादव इंटर कालेज हुजुरा सोहावा के परिसर में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। प्रबंधक के नेतृत्व में 60 पौधे लगाएं गए। पौधे लगाने के साथ सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। गांव में पौधे लगाने के लिए आह्वान किया।
पौधरोपण करने के बाद विद्यालय प्रबंधक जगराम यादव ने दैनिक जागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज अभियान का ही देन है कि हम सब पर्यावरण बचाने कार्य कर रहे हैं। आज लगाए गए पौधे कल के जीवन है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जैसे हम जीवित रहने के लिए भोजन व पानी लेते है ठीक उसी तरह हमे जीवित बनाये रखने के लिए वृक्ष हमें स्वच्छ आक्सीजन देते है वातावरण को संतुलन बनाये रखते है ऐसे हम सभी को वृक्षारोपण के लिए आगे आना होगा।
पौधरोपण में सह प्रबंधक डीएन यादव, प्रधानाचार्य रामनाथ यादव, अध्यापक राजनाथ,परवेज अख्तर, शैलेन्द्र कुमार, शिव कुमार, जीतेंद्र मिश्र,सुरेन्द्र कुमार, प्रहलाद यादव, धर्मराज,गीता मौर्या,सुनीता कुसुम के साथ विद्यार्थी मौजूद रहे।