शक्तिपीठ पर प्रदूषण मुक्त समाज की स्थापना का संकल्प
संतकबीर नगर : गायत्री शक्ति पीठ खलीलाबाद में रविवार को यज्ञ करके महामंत्र का जाप किया गया। धरती को
संतकबीर नगर : गायत्री शक्ति पीठ खलीलाबाद में रविवार को यज्ञ करके महामंत्र का जाप किया गया। धरती को हरा भरा बनाने के लिए प्रदूषण रोकने का आह्वान किया। अंत में विश्वशांति व लोक कल्याण की कामना की गई। यहां सामूहिक अन्न प्रासन कार्यक्रम करके शुद्ध विचार धारण करने का संकल्प लिया गया।
शक्तिपीठ पर सुबह संकल्प के साथ सामूहिक यज्ञ अनुष्ठान हुआ। हवनकुंड में आहूतियां प्रदान कर गायत्री महामंत्र का जप किया गया। आचार्य रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि शक्तिपीठ से विश्वकल्याण के लिए कार्य किए जा रहें हैं। आज बढ़ता प्रदूषण सभी के लिए घातक है। वातावरण दूषित होने के साथ सांस्कृतिक प्रदूषण भी बढ़ रहा है। समाज से कुरीतियों का उन्मूलन के लिए सभी को एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने अन्न ग्रहण करने से पहले मन में विचार करके मानव शरीर के भरण -पोषण के साथ दायित्वों के निर्वहन पर सजग किया। विचार व मन को निर्मल रखने के लिए शद्ध सात्विक अन्न ग्रहण करने पर जोर दिया। यहां आयुष व श्रद्धा को दीक्षा संस्कार हुआ।
इस मौके पर कमलेश पांडेय, इंद्रावती पांडेय, राधेश्याम, कृष्ण चंद्र, आशीष श्रीवास्तव, विनय कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।