बूथ अध्यक्षों को निभानी होगी जिम्मेदारी : श्यामकरन
संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी खलीलाबाद देहात मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठ
संतकबीर नगर :
भारतीय जनता पार्टी खलीलाबाद देहात मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में एक जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम पर चर्चा करके बूथ अध्यक्षों का आह्वान किया गया। बूथ अध्यक्षों को पार्टी की नीतियों का पाठ पढ़ाकर बूथों से संबंधित जानकारियों से अवगत कराया गया।
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन ¨सह ने कहा कि बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। यह संगठन की रीढ़ हैं। बूथ की मजबूती से ही लक्ष्य की प्राप्त संभव है।
अध्यक्षता हरिकेश चौरसिया व संचालन मंडल महामंत्री वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने किया।
बैठक में जिला मंत्री अम्बरीश राय मंटू, ¨रटू तिवारी, सचिन ¨सह सैंथवार, श्रीनाथ ओझा, राजकुमार पांडेय, नरेंद्र ¨सह, रामसुरेश विश्वकर्मा, राजा राम चौरसिया, राजनारायण द्विवेदी, राजेश वर्मा गुड्डू, इंद्रससन राजभर, शोभित कुमार मिश्रा, राजू राय, रंगीलाल चौधरी, चंद्रन वर्मा, गोरख कन्नौजिया मौजूद रहे।