निरोग जीवन के लिए योग जरूरी
संतकबीर नगर : योग से निरोग जीवन की प्राप्ति होती है। वर्तमान परिवेश में व्यक्ति तनाव, अवसाद, अनि
By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 10:43 PM (IST)
संतकबीर नगर :
योग से निरोग जीवन की प्राप्ति होती है। वर्तमान परिवेश में व्यक्ति तनाव, अवसाद, अनिद्रा एवं अन्य प्रकार के रोगों से ग्रस्त हो रहा है। इसका उपाय वर्तमान पैथी में नहीं प्राचीन ऋषि मुनियों द्वारा दी गई विधा में है।
यह बातें शनिवार को आर्य समाज के योगाचार्य ब्रह्ममुनि ने कही। वह औद्योगिक क्षेत्र में चौदह दिवसीय शिविर के समापन समारोह में योगाभ्यास की जानकारी दे रहे थे। नपा चेयरमैन जगत जायसवाल, राजमणि चौधरी, अशोक कुमार आर्य, ओमप्रकाश आर्य, रामदवन आर्य, गोपी कृष्ण, सबल मित्र, संजय मौर्य, सुग्रीव मौर्य, महेश, सुभाष वर्मा, अनिक कुमार, दुर्गेश मौर्य, विवेक मौर्य, अल्लन खान भारत स्वाभिमान मंच के जिलाध्यक्ष राजरतन सेन ¨सह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें