सफाई के बाद पोखरे में भरवाया पानी
सांथा : जागरण द्वारा जल संरक्षण के लिए प्राकृतिक रुप से जल संचयन हेतु पोखरों और तालाबों को गहरा करवा
सांथा : जागरण द्वारा जल संरक्षण के लिए प्राकृतिक रुप से जल संचयन हेतु पोखरों और तालाबों को गहरा करवाने के लिए चल रही मुहिम का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। इसके तहत अब खुद ही लोगों के हाथ इनकी सुरक्षा के लिए उठने लगे हैं। इस क्रम में बुधवार को सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत रमवापुर सरकारी के पोखरे के तटबंध को ठीक करवाने का कार्यक्रम हुआ तो वहीं सायं पानी भरवाकर पशु पक्षियों को राहत देने के लिए कार्य किया गया।
ग्राम रमवापुर पोखरे की दशा सुधार करने के लिए दो दिन पूर्व ग्राम निवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक कर पोखरे को सुंदर बनाने के साथ ही इसकी जल संग्रहण क्षमता बढाने के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया था। इसे लेकर ग्राम पंचायत स्तर से मनरेगा के तहत भी मजदूरों की टीम लगाने का वायदा किया गया था। बुधवार को श्रमदान और कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए सुबह ही कार्य आरंभ हुआ। खास बात रही कि अनेक महिलाओं ने भी इसमें बढकर हिस्सा लिया। गांव के लगभग चार दर्जन से अधिक लोगों ने मनरेगा मजदूरों के साथ ही मिलकर अपना योगदान देकर पोखरे की तलहटी से गंदगी हटाने के साथ ही एक भाग में गहरा बनाकर इसमे पानी भरने का भी कार्य किया। सभी ने पोखरे को गहरा करने का कार्यक्रम आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया। ग्रामीणों की जागरुकता से पोखरे की दशा सुधार की दिशा में प्रगति सामने आई है। इस दौरान राकेश चौधरी, अर¨वद चौधरी, अमरनाथ, अनिल चौधरी, आरती देवी, प्रभावती देवी, मालती, हुबली, मोहम्मद हारून, राम शंकर, श्री निवास, सरस्वती देवी, अशोक कुमार, चंद्रावती देवी, रघुनाथ, राजेश समेत अनेक लोग शामिल रहे।