एकांउटेंट को प्रतिकूल प्रविष्टि, एडीओ पंचायत को चेतावनी
नाथनगर : संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बुधवार को नाथनगर ब्लाक का
नाथनगर : संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बुधवार को नाथनगर ब्लाक का निरीक्षण। इस दौरान अभिलेख के रखरखाव एवं आधा अधूरा होने पर एकाउन्टेंट को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं राज्य वित्त की जानकारी सही ढंग से न देने पर प्रभारी एडीओ पंचायत को चेतावानी दी। एडीओ आइएसबी को समूह गठन की जानकारी सही ढंग से न बताने पर तलब किया।
जेडीसी वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय बुधवार को अचानक नाथनगर ब्लाक में पहुंच गए और कराए गए विकास कार्यो सम्बंधित अभिलेखों का बारी- बारी निरीक्षण शुरू किया। आडिट, निरीक्षण,शासनादेश, शिकायत, मनरेगा आदि रजिस्टर में खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। ब्लाक बुकलेट में हे¨डग तो एनआरएलएम योजना लिखा गया था लेकिन अंदर पोखरा, जलाशय आदि की ¨बदुवार जानकारी लिखे जाने एवं गलत सूचना संकलन पर एकाउन्टेंट विश्व विजय पाण्डेय को प्रतिकूल प्रविष्टि दिया। राज्य वित्त योजना की जानकारी सही ढंग से न देने पर उन्होंने प्रभारी एडीओ पंचायत गजानन पाल को चेतावनी देकर छोड दिया। प्रभारी एडीओ आईएसबी इन्द्रेश यादव को एनआरएलएम योजना के तहत क्रमांक समूह की जानकारी न देने पर सारे अभिलेख सहित बस्ती कार्यालय तलब किया। वर्ष 2015/16 में इन्दिरा आवास के 826 लक्ष्य के सापेक्ष 805 लोगों को देने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया।