घायल हिरन ने आबादी में ली पनाह
कांटे : कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लहुरादेवा के उसरी पुरवे पर गुरुवार सुबह घायल हिरन अप
कांटे : कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लहुरादेवा के उसरी पुरवे पर गुरुवार सुबह घायल हिरन अपनी जान बचाते हुए आबादी के बीच पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे पनाह दी एवं त्वरित प्राथमिक उपचार करने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे व घायल हिरन को अपने संरक्षण में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि घायल हिरन कुत्तों से अपनी जान बचाते हुए गांव में पहुंच गया जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। हिरन के शरीर में कई स्थानों पर कुत्तों के काटने से गंभीर घाव हो गए हैं।
नहीं चेता विभाग तो बढ़ सकती हैं घटनाएं
जनपद में कई स्थानों पर हिरन के घायल होने की घटनाएं पिछले कुछ दिनों प्रकाश में आई हैं। वन विभाग द्वारा इन जानवरों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम न किए जाने के चलते इनकी जान पर हमेशा संकट बना रहता है। यदि समय रहते विभाग द्वारा इन जानवरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम न उठाये गए घटनाओं में बढ़ोत्तरी की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।