धौरहरा बनेगा विकास में मील का पत्थर
पौली : झारखंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हुए धौरहरा ग्राम
पौली : झारखंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हुए धौरहरा ग्राम के प्रधान रामजी वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। सम्मानित होने के बाद विकास खंड में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके गांव को पंचायत सशक्तीकरण का पुरस्कार मिलने से गांव के लोग बहुत उत्साहित हैं। झारखंड से वापस आने के बाद धौरहरा के ग्राम प्रधान रामजी वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके को यादगार बनाते हुए ग्रामवासियों ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया। ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्राम के विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विकास की राह में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा। ब्लाक के नक्शे में अपना गांव विकास के मायने में सबसे अलग दिखे। उन्होंने कहा कि विकास ही हमारी प्राथमिकता होगी। ग्रामवासियों से मिले अपार स्नेह को को विकास के माध्यम से सूद समेत लौटाऊंगा।