दो दिन में प्रधान पद के 1123 सदस्य पद के लिए बिके 704 पर्चे
धनघटा : प्रधान व सदस्य पद के लिए अंतिम चरण में होने वाले हैसर व पौली ब्लाक के 142ग्राम पंचायतों के
धनघटा : प्रधान व सदस्य पद के लिए अंतिम चरण में होने वाले हैसर व पौली ब्लाक के 142ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए पर्चे की बिक्री दूसरे दिन भी जारी रही। पहले दिन पर्चा खरीदने के लिए काफी लोग उत्साहित दिखे। पौली के आरओ त्रिवेदी ने बताया कि प्रधान पद के लिए पहले दिन 219 तथा सदस्य पद के लिए 109 के लिए पर्चों की बिक्री की गई तो वही दूसरे दिन प्रधान पद के लिए 251 व सदस्य पद के लिए 235 पर्चे की विक्री की गई। इस प्रकार पौली ब्लाक मे अब तक प्रधान पद के लिए 470 पर्चे बेचे गए तो वही सदस्य पद के लिए दोनो दिन मे 344 पर्चे की विक्री की गई। हैसर बाजार के आर ओ दिनेश तिवारी ने बताया कि प्रधान पद के लिए पहले दिन 408 तथा सदस्य के लिए 169 पर्चों की विक्री की गई।इस प्रकार से दो दिनों के अंदर प्रधान पद के लिए 651 तथा सदस्य पद के लिए 360 पर्चे की विक्री की गई। इस प्रकार दोनो ब्लाकों मे प्रधान पद के लिए दो दिनों मे 1123 तथा सदस्य के 704 पर्चे की विक्री की गई।