सदैव याद किए जाएंगे भारत रत्न डा कलाम :
संतकबीर नगर:कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। खलीलाबाद स्थ
संतकबीर नगर:कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया। खलीलाबाद स्थिति कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य पूर्व सांसद केसी पांडेय ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रनायक व सच्चे भारत रत्न थे। देश में विकास के लिए जो योगदान दिया उसके लिए सदैव याद किए जाएंगे।
पूर्व सांसद ने कहा कि सभी के सुखी, संपन्न और स्वस्थ्य रहने की कामना करने वाले डा. कलाम सच्चे देश भक्त थे, उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने देश को देश को विश्व को प्रथम पायदान देखना चाहते थे। उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। श्रद्वांजलि सभा में बक्ताओं ने उनके कृत्यों पर प्रकाश डाला। जर्नादन पाठक, विजय कुमार शुक्ला, जिया अंसारी, भुवनेश्वर भारती, क्यूम शाह, सुरेंद्र पाल, चंद मणि त्रिपाठी, योगेंद्र ¨सह, अहमद जमाल, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, आदित्य पाठक, प्रवीण चंद्र पांडेय आदि श्रद्धांजलि दी। संचालन रफीक अहमद एडवोकेट ने किया। इस मौेके पर अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।