Move to Jagran APP

निष्क्रियता में आशा की दो ब्लाक कमेटी भंग

संत कबीर नगर : राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ के कर्मचारियों की बैठक रविवार को खलीलाबा

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 09:29 PM (IST)

संत कबीर नगर :

loksabha election banner

राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ के कर्मचारियों की बैठक रविवार को खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल में हुई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा कर उसके निराकरण की योजना तैयार की गई। समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निष्क्रियता को देखते हुए मेंहदावल व नाथनगर ब्लाक अध्यक्ष को हटाकर कार्यकारिणी भंग कर दी गई।

जिलाध्यक्ष माया ¨सह को प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने पर प्रसन्नता जताई गई। जनपद में महत्वपूर्ण पद मिलने पर आशाओं से विकास व चेतना संवाहक बताया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौबीस घंटे सेवा करने के बाद भी न तो निश्चित मानदेय दिया जा रहा है न हीं पारिश्रमिक बढ़ाया जा रहा है। संबोधित करते हुए नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री माया सिंह ने कहा कि आशाओं की समस्या को लेकर संगठन संघर्षरत है। बार-बार ज्ञापन, धरना -प्रदर्शन के बाद महज आश्वासन देकर कोरम पूरा किया जा रहा है। अब यह सब नहीं चलने दिया जाएगा। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाथनगर व मेंहदावल ब्लाक में अध्यक्ष की निष्क्रियता से कार्यकारिणी भंग की गई है।

बैठक में गीता देवी, शीला देवी, ¨वद्रावती देवी, उर्मिला, कौलवासी, अनीता, सावित्री, अनीता राय, कैलासी, ऊषा शर्मा सहित अनेक आशाएं उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.