छेड़खानी की बात को लेकर मारपीट, नौ घायल
संत कबीर नगर : महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरा में शनिवार को छेड़खानी की बात को लेकर दो पक्ष आमने
संत कबीर नगर : महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरा में शनिवार को छेड़खानी की बात को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए तथा जमकर लाठियां चटकी । मारपीट की घटना में नौ लोगो को चोटें आईं, जिसमे एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस कर दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव है।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरा के प्रथम पक्ष का कहना है कि उनके परिवार की दो लड़कियां घर से बाहर जा रही थी। घर से बाहर जाने का रास्ता विरोधी के घर के सामने से होकर जाता है जैसे ही दोनों लड़कियां उनके घर के सामने रास्ते पर पहुंची कि दो मनचलों ने उन्हें पकड़ लिया। लड़कियों का कहना है कि जब उनके घर उलाहना दिया गया तो विरोधी दर्जन भर की संख्या में लाठी डंडा ले कर चढ़ आए। विरोध करने पर राजाराम, राजेंद्र, सरिता, इंद्रावती, गुड्डी व अजय को मार कर लहू लुहान कर दिया। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से शीला, राम ¨सह, शक्तिमान को भी काफी चोटें आईं हैं। लोगों का कहना है कि छेड़छाड़ की कोई बात नहीं है पुरानी रंजिश में हम लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस एक पक्ष से दो लोगों को दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।