Move to Jagran APP

अब 51,931 कापियां ही जांच के लिए शेष

संत कबीर नगर : जनपद में दोनों केंद्रों पर 05 लाख 05 हजार 747 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो ग

By Edited By: Published: Thu, 16 Apr 2015 10:49 PM (IST)Updated: Thu, 16 Apr 2015 10:49 PM (IST)
अब 51,931 कापियां ही जांच के लिए शेष

संत कबीर नगर : जनपद में दोनों केंद्रों पर 05 लाख 05 हजार 747 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। अब 51 हजार 931 कापियों की जांच शेष है। गुरुवार को दोनों केंद्रों पर 41 हजार 183 कापियों का मूल्यांकन हुआ। 18वें दिन राजकीय कन्या इंटर कालेज में सर्वाधिक 33 हजार 783 कापियां जांची गई। दोनों केंद्रों पर शेष बची कापियों की जांच दो दिनों पर पूरी करनी है।

loksabha election banner

जनपद में 05 लाख 57 हजार 678 कापियां जांचने के लिए आई है। इसमें हाईस्कूल की 02 लाख 51 हजार 136 में 02लाख 49 हजार 836 कापियों की जांच पूरी हो गई। जबकि इंटर मीडिएट की 03 लाख 06 हजार 542 उत्तर पुस्तिकाओं में 02 लाख 55 हजार 911 कापियों की जांची जा चूकी है। अभी यहां पांच विषयों की 50 हजार 631 कापियां शेष बची है। इसमें सर्वाधिक सामान्य ¨हदी की 14 हजार, भौतिक विज्ञान की 12 हजार 500, अंग्रेजी की 10 हजार, चित्रकला की 06 हजार, रसायन विज्ञान की 06 हजार कापियां हैं। यूपी बोर्ड ने निर्धारित समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के लिए प्रात: 8.30 बजे से छह बजे तक समय कर दिया है। परिणाम स्वरुप दो दिनों में कार्य पूरी होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.