भाजयुमों ने निकाला मशाल जुलूस
संत कबीर नगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को खलीलाबाद नगर में मशाल जुलूस न
संत कबीर नगर :
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को खलीलाबाद नगर में मशाल जुलूस निकालकर पुलिस भर्ती में हुई धांधली का विरोध किया। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में धांधली बरतने का आरोप लगाकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। दो दिन पूर्व सीएम का पुतला दहन करने के बाद जुलूस की शक्ल में शांति मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद की विधान सभा क्षेत्रों के नब्बे प्रतिशत लोगों का चयन किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों के उपेक्षा की जा रही है। सीबीआइ द्वारा एसआइटी का गठन करके जांच कराई जाए। इस मौके पर महामंत्री मोहित पांडेय, उपाध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, मंत्री आदित्य ¨सह, भरत लाल गुप्ता, बलराम मिश्राचंदन जायसवाल, अंकुर पांडेय, अमरेंद्र ¨सह, दिव्य राज ¨सह, संतोष पांडेय, लवकुश यादव, रितेश शुक्ला, कृष्ण गोपाल तिवारी, अनिल शर्मा आदि रहे।