अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन तीन को
संत कबीर नगर : अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल
By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 11:36 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 11:36 PM (IST)
संत कबीर नगर : अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल के प्रथम जिले में आगमन तीन दिसंबर को हो रहा है। दोनों पदाधिकारियों का स्वागत कार्यकर्ता सरैया बाइपास पर करेंगे। इसके बाद समय माता मंदिर के निकट स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में अपना दल के जिलाध्यक्ष डा. बाबू लाल कन्नौजिया ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें