अखंडता का संकल्प लेकर स्वयंसेवकों ने जलाए दीप
, संत कबीर नगर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को कस्बा स्थित अस्पताल तिराहे
, संत कबीर नगर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने शुक्रवार को कस्बा स्थित अस्पताल तिराहे पर अखंड भारत की कामना करते हुए प्रतीकात्मक रुप से मानचित्र बनाकर दीप पज्च्च्वलित किया। भारत माता के जयघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा तथा इसे पूरा करने का संकल्प लेने के बाद मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाइयां देने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की सायं दर्जन भर से अधिक स्वयं सेवक अस्पताल तिराहे पर फव्वारे के निकट एकत्र हुए। इसके बाद अखंड भारत का चूने और रोली के माध्यम से मानचित्र बनाकर दीपों से सजाया गया। इस दौरान रमाकांत शुक्ल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही पूर्व के वृहद भारत को भी एक बनाने के लिए ¨चतन आवश्यक है। संघ पूरे विश्व के कल्याण की कामना करता है। पूर्व में भारत देश का विस्तार ¨हदुकुश पर्वत से लेकर अगाध समुद्र तक फैला हुआ था। एकता के अभाव मे विदेशी आक्रमण का परिणाम रहा कि हमारी सीमाएं सिकुड़ती चली गईं। देश के मान स्वाभिमान की रक्षा के लिए सभी को एक जुट होना होगा। रणजीत ¨सह ने कहा कि ¨हदू संस्कृति में सम्पूर्ण प्राणिजगत के कल्याण की कामना की गई है। संघ राष्ट्र को परमवैभव पर ले जाने की सोच से कार्य करने वाला संगठन है जो किसी धर्म जाति अथवा पंथ का विरोध नहीं करता है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है। लंका में रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद रामचंद्र जी के वापस आने के बाद से ही दीपावली का त्योहार मनाने की परंपरा शुरु हुई। इस कारण इस दिन अखंड भारत के लिए दीप जलाकर संकल्प लेने का कार्य किया गया है।
इस अवसर पर गजेंद्र नाथ राय, दीनानाथ राय, अविनाश ¨सह बुलबुल, दिनेश पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, अरुण ¨सह, परमात्मा ¨सह, उपेंद्र जी, अतुल जी, संदीप जी, विष्णुदेव त्रिपाठी, उमाशंकर ¨सह, केशवलाल श्रीवास्तव, हेमंत मिश्र, खुनखुन पांडेय समेत अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।