जान जोखिम में डाल यात्रा करना मजबूरी
संत कबीर नगर : तहसील क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर वाहनों के अभाव का लाभ टैक्सी चालक उठा रहे हैं
संत कबीर नगर :
तहसील क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर वाहनों के अभाव का लाभ टैक्सी चालक उठा रहे हैं। यात्रियों को समय से पहुंचने की जल्दी रहती है। इसका फायदा उठाते हुए वाह चालक क्षमता से अधिक सवारियों को लटका लेते है और मनमाना किराया वसूलते हैं। यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर होते हैं। मनमाना किराया वसूली का विरोध करने पर टैक्सी चालक आमादा फौजदारी हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
तहसील मुख्यालय धनघटा से कलवारी , बसवारी गाव तथा खलीलाबाद व उमरिया मार्गों पर टैक्सियों का संचलन होता है। टैक्सियां मनमाना तरीके से लटका कर सवारियां ढ़ोने का काम कर रही हैं, लेकिन इन पर प्रशासनिक अंकुश नहीं लग पा रहा है। क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस समस्या के चलते आए दिन घटनाएं भी होती रहती हैं। प्रशासनिक उदासीनता से मजबूरी में सवारियां जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रही हैं ।
इस बाबत पूछने पर एसडीएम सतीश तिवारी ने बताया कि मनमाना सवारी बैठाकर वाहनों के संचलन करने की जानकारी नहीं है। पता कर कार्रवाई की जाएगी ।