याद किए गए अशफाकुल्ला
संत कबीर नगर : बुधवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने अशफाक उल्लाह खां की जयंती मनायी। यहां उनके
संत कबीर नगर : बुधवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों ने अशफाक उल्लाह खां की जयंती मनायी। यहां उनके व्यक्तित्व व कृतित्व एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान की चर्चा की गई।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि क्रांतिकारियों में अशफाकउल्ला खां अग्रणी नेता थे। उन्होंने क्रांतिकारी संगठन को चलाने के लिए कार्य किया। धन की कमी महसूस होने पर अंग्रेजों द्वारा एकत्र किए गए धन को लूटने का प्लान बनाया। वे गिरफ्तार हुए और जेल गए। उस समय नरम व गरम दो दल काम कर रहा था। गरम दल का नेतृत्व खां ने किया। महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि महान क्रांतिकारी ने आजादी के लिए युवाओं का मार्ग दर्शन किया।
गोष्ठी का संचालन अम्बिका राय ने किया। इस मौके पर पूर्व महासचिव अजय ¨सह, मीडिया प्रभारी सुनील पांडेय, कृष्ण कुमार, आसिम खां, रमेश कन्नौजिया, अनिल कुमार, मनोज कन्नौजिया, ओरी लाल, उमेश उपस्थित थे।