अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत
संत कबीर नगर : कोतवाली क्षेत्र के मनियरा स्थित गांव के निकट राष्ट्रीय राज मार्ग पर रविवार को सुबह व
By Edited By: Published: Sun, 19 Oct 2014 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 11:05 PM (IST)
संत कबीर नगर : कोतवाली क्षेत्र के मनियरा स्थित गांव के निकट राष्ट्रीय राज मार्ग पर रविवार को सुबह वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो सकी थी।
जानकारी के अनुसार मनियरा गांव के निकट राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक व्यक्ति दो तीन से घूम रहा था। ग्रामीणों के अनुसार वह मंदबुद्धि का लग रहा था। रविवार को सुबह वह हाइवे पर घूम रहा था। इसी दौरान गोरखपुर से बस्ती जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद आस पास के लोग जब तक पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गई थी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा कायम नही हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें