समूह का पैसा निकालने का विरोध करने पर पिटाई
संत कबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बकौली में एक स्वयं सहायता समूह के सचिव ने नब्बे हजार रुप
संत कबीर नगर : धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बकौली में एक स्वयं सहायता समूह के सचिव ने नब्बे हजार रुपये निकाल लिया। इसकी सूचना पर जब महिला सदस्य ने विरोध किया तो उसकी मंगलवार को पिटाई कर दी गयी। घटना की सूचना पीड़ित सदस्य ने मुकामी पुलिस को दे दी है।
इस बाबत पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बकौली निवासी कमला देवी पत्नी मलखा प्रसाद ने कहा है कि गांव में दर्जन भर महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। इसमें गांव के ही शांति देवी को सचिव बनाया गया है। उनका आरोप है कि शांति देवी ने अपने पति के प्रभाव में आकर सदस्यों द्वारा जमा किया नब्बे हजार रुपये बैंक से निकाल लिया। जब समूह के अन्य सदस्यों को इस बात की जानकारी हुई तो मंगलवार को कमला देवी के साथ सदस्य सचिव के घर पहुंच कर अपना हिस्सा मांगने लगे। पैसा बिना जानकारी के निकालने का विरोध किया। इससे नाराज कमला देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ रुदल यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनो पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।