विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किया माडल
संत कबीर नगर : जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम प्राचार्य डा. एसपी शाक्य ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में बच्चों के भाग लेने से उनकी बौद्धिक क्षमता में निखार आता है। प्रतियोगिता में जोन के 10 जिलों के 98 नवोदय के बच्चों ने 120 विभिन्न विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें विज्ञान के 30, सामाजिक विज्ञान में 30, कंप्यूटर के 20, गणित 20 व सामाजिक उपभोग उत्पादन 20 माडल को प्रदर्शित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ बारह माडल को आगामी 6व 7 को देहरादून में आयोजित क्षेत्रीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय गाजीपुर, बलिया, मउ, कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, सिद्वार्थनगर, गोन्डा व संत कबीरनगर के 98 बच्चों ने प्रदर्शनी लगाया।
इस मौके पर निर्णायक के रुप में डा. अखिलेश कुमार सिंह, डा. आशा मिश्रा, डा.अमर नाथ पांडेय, डा. अविनाश, डा. अनिल मौर्य, डा. रघुवीर पांडेय,डा.अजय भारद्वाज, डा.वीएन शुक्ल, नेहा अग्रवाल अपनी भूमिका सराहनीय रही। यहां डा. लल्लन सिंह, एचआर. यादव, खेल शिक्षक जे.एस. मल्ल, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे।