मोक्षदायिनी है श्रीमद्भागवत कथा :स्वामी रामाचार्य
संत कबीर नगर :
शहर के श्रीसमय माता मंदिर परिसर में मंगलवार को स्वामी डा. रामाचार्य महाराज ने कहा कि भागवत कथा मानव का कल्याण करने वाली है। यह कथा मोक्षदायिनी है। कथा श्रवण से मानव व्यथा दूर होने के साथ परमपद की प्राप्ति संभव है।
श्रीनारायण धमार्थ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीसहस्त्र चंडी महायज्ञ में कथा व्यास ने कहा कि कथा की महिमा अपरंपार है इसकी व्याख्या अनंत है। श्रीमद्देवी भागवत पुराण में राजा परीक्षित के पुत्र जन्मेजय को संदेह होने पर कि पिता को मुक्ति नहीं हुई। नारद के उपदेशानुसार पुन: व्यासजी से कथा सुनने पर उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।
यज्ञाचार्य पंडित कमलापति मिश्र के निर्देशन में ब्राह्माणों ने हवन- पूजन व पाठ किया। अरणी मंथन द्वारा अग्नि देव की उत्पत्ति की गई। अग्नि देव के प्रकट होने पर आहुतियां प्रदान की गई।
इस मौके पर आयोजक पं. रामनारायण धर द्विवेदी, पं. रामसुभग ओझा, समय देव पांडेय, परमात्मा प्रसाद शास्त्री, काली प्रसाद पांडेय, रामनारायण उपाध्याय, अवधेश राज, अमर नाथ रुंगटा, वाचस्पति द्विवेदी, पंच मूर्ति द्विवेदी, सोनू शर्मा, अभिषेक राय, मुन्ना पांडेय, नितिन मिश्रा, वृहस्पति पांडेय, सूर्य प्रकाश शुक्ल, संदीप उपाध्याय, कन्हैया कुमार दूबे, पवन मिश्रा, रामजियावन द्विवेदी, राधेश्याम पाठक, शुभम त्रिपाठी, शशि कुमार पांडेय, भीम शंकर पांडेय, संतोष चतुर्वेदी, पं.रामकुमार मिश्रा शास्त्री, लाल बाबा बालक दास, पं. शेष दत्त, पं.जय प्रकाश, पं. सीताराम, पं. रामकुमार मिश्र शास्त्री, चंद्रशेखर तिवारी, हरिनारायण उपाध्याय, अमित पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे।
--------------
कथा में आज
-श्रीसमय माता मंदिर परिसर में आयोजित कथा में बुधवार को प्रात: काल पूजन होगा। सायं काल छह बजे से संगीतमयी कथा होगी। उक्त जानकारी आयोजक मंडल ने दी।